Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSआधार कार्ड में बिना अनुमति मोबाइल नंबर बदल कर दूसरे के नाम...

आधार कार्ड में बिना अनुमति मोबाइल नंबर बदल कर दूसरे के नाम पर ले लिया लोन, बाराबंकी पुलिस ने बरेली के युवक को दबोचा

बाराबंकी। अवैध रूप से आधार कार्ड संशोधन उपकरणों से दूसरे के आधार में मोबाइल नंबर बदला फिर फर्जी दस्तावेजों से बैंक में उसी के नाम का खाता खुलवा कर लाखों का लोन ले लिया। पीड़ित की शिकायत पर असंद्रा पुलिस ने जांच कर आरोपी को धर दबोचा।  आरोपी बरेली जिले का निवासी बताया जा रहा हैं। आरोपी को जेल रवाना कर दिया गया है, जिसके पास से आधार कार्ड संशोधन के लिए प्रयोग होने वाले अवैध उपकरण आदि बरामद किया गया है।

असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम मिर्चिया निवासी हिमांशू चौरसिया ने शिकायत दर्ज कराई थी₹। जिसमें आरोप लगाया था कि उसकी अनुमति के बिना, बिना बायोमेट्रिक सत्यापन व बिना आधार सेवा केंद्र पर उपस्थित हुए उनके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदल दिया गया। इसके बाद फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाता खोलकर लोन ले लिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी, जालसाजी एवं आईटी एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय के निर्देश पर पुलिस ने मामले में तफ्तीश करते हुए 23 मई को बरेली जिले के थाना फतेहगंज के ग्राम जगतपुर काशीराम निवासी सोमेश कुमार यदुवंशी पुत्र सत्यपाल उर्फ निरंजन सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2014 से जनसेवा केंद्र संचालित कर रहा था। आरोपी ने बैंक ऑफ बड़ौदा, फतेहगंज पश्चिमी शाखा में आधार कार्य से जुड़े अपने परिचित के साथ मिलकर पीड़ित के आधार में दूसरा मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया। इसके बाद कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बैंक से लोन लिया गया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी के भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बरामद लैपटॉप, आइरिश मशीन, बायोमैट्रिक मशीन, ब्रॉडबैंड डिवाइस, मोबाइल फोन, आधार नामांकन/संशोधन रजिस्टर को कब्जे में ले लिया गया।
असंद्रा थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में अतिरिक्त निरीक्षक सुब्बा चौहान, उ0नि0 ओमित कौशल (थाना असन्द्रा) सहित साइबर थाना के कांस्टेबल पंकज सिंह व कपिल कुमार ने इस मामले का भंडाफोड़ किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments