बाराबंकी। विकास खंड देवा क्षेत्र के ग्राम बरेठी स्थित प्राचीन भुइहारे बाबा धाम पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हवन-पूजन एवं भंडारे एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
हवन-पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए बाबा से प्रार्थना की। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख देवा धर्मेंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवा इक्ष्वाकु मौर्य, बीडीसी बरेठी सहाबुद्दीन राइन, पूर्व प्रधान बरेठी रामनाथ यादव, सचिन रावत मंडल अध्यक्ष बंकी देहात, घनश्याम यादव, प्रदीप यादव, कमलेश यादव, राजेश यादव नेडा, राम किशोर यादव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव को मजबूत करते हैं।