Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeNationalयूपी की महिला कार्मिक नेता डॉ. सुलोचना मौर्य को नई दिल्ली में...

यूपी की महिला कार्मिक नेता डॉ. सुलोचना मौर्य को नई दिल्ली में मिला भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान

नई दिल्ली। इंटरनेशनल अवार्ड काउंसिल द्वारा आयोजित एक गरिमामयी समारोह में उत्तर प्रदेश की महिला कार्मिक नेता एवं राजनीतिक विश्लेषक डॉ. सुलोचना मौर्य तथा सामाजिक समरसता कार्यक्रम के अंतर्गत कासगंज के धनंजय प्रताप सिंह को भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें सामाजिक समरसता, शैक्षिक नवाचार एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया। 17 वर्षों से शिक्षण कार्य से जुड़ी डॉ. सुलोचना मौर्य ने विगत वर्षों में महिला एवं बालिका सशक्तिकरण, शिक्षा जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े 100 से अधिक कार्यक्रमों, संगोष्ठियों एवं जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है। डॉ. मौर्य ने शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता एवं सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान को देखते हुए इंटरनेशनल अवार्ड काउंसिल द्वारा उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर तनवीर जफर अली आईएएस, विष्णु कांत कंकड़े, महाप्रबंधक एनएचएआई एवं एमपी शिक्षा डेवलपमेंट, वरिष्ठ राजनेता हरिओम शर्मा तथा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डॉ. सुलोचना मौर्य ने इंटरनेशनल अवार्ड काउंसिल के सभी पदाधिकारियों एवं आयोजकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षकों, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का सम्मान है, जो निरंतर समाजहित एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में समर्पित भाव से योगदान दे रहे हैं। डॉ. मौर्य ने कहा कि समाज में शिक्षा, समरसता एवं महिला जागरूकता को मजबूत बनाने के लिए उनका प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments