Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार इनोवा कार लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे पर...

बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार इनोवा कार लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे पर टेलर में घुसी, चार की मौके पर मौत, तीन घायल

  • कैंचीधाम उत्तराखंड दर्शन के लिए जा रहे थे कार सवार

  • सोमवार की रात दो बजे हुआ हादसा, मरने वालों में एक व्यवसायी भी

  • घायलों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा गया

बाराबंकी। कैंचीधाम उत्तराखंड कार से दर्शन करने जा रहे वाराणसी के एक व्यवसायी सहित चार दोस्तों की सोमवार की रात दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। हादसा बाराबंकी सीमा के लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे पर रात लगभग दो बजे हुआ। बताया जा रहा है तेज रफ्तार इनोवा कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। जिससे मौके पर चारों की मौत हो गई, इसके अलावा तीन युवक भी गंभीर बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी हैदरगढ़ से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। भीषण हादसे में इनोवा का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

पीछे से ट्रेलर में जा घुसी कार

हैदरगढ़ थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे ट्रेलर के पीछे चल रही इनोवा अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा भिड़ी। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ देर के लिए हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

हादसे में छतिग्रस्त हुई इनोवा कार
हादसे में छतिग्रस्त हुई इनोवा कार

कैंची धाम दर्शन को जा रहे थे सभी

सभी यात्री सत्यम सिंह की इनोवा से वाराणसी से उत्तराखंड स्थित कैंची धाम के दर्शन के लिए निकले थे। पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

मृतकों में सत्यम सिंह (43) पुत्र स्व. तेज प्रताप सिंह निवासी रामपुर थाना रसड़ा बलिया,  उनके मौसा राहुल सिंह (55) पुत्र अजय सिंह, निवासी गैबीपुर औड़िहार थाना सैदपुर गाजीपुर, राहुल कुमार (35) पुत्र संजय कुमार, निवासी मुगलसराय चंदौली; और सूरज मिश्र (40) पुत्र ओम प्रकाश मिश्र, निवासी निकसपुर थाना राजेसुल्तानपुर अंबेडकर नगर शामिल हैं। इसके साथ ही चंदन सिंह पटेल (40), पंकज सिंह (45) और प्रशांत सिंह (44) गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।

मृतक सत्यम सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े थे और वाराणसी में हॉस्टल का संचालन करते थे। राहुल कुमार जिला अस्पताल चंदौली में स्टाफ नर्स थे। राहुल सिंह किसान थे, जबकि सूरज मिश्र वाराणसी में कोचिंग पढ़ाते थे। हादसे की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मुकदमा दर्ज

सत्यम सिंह के छोटे भाई आदित्य प्रताप सिंह की तहरीर पर ट्रेलर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय के अनुसार, चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments