Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाराबंकी में साइबर ठगी: सहज मनी आईडी का दुरुपयोग, 1.29 लाख की...

बाराबंकी में साइबर ठगी: सहज मनी आईडी का दुरुपयोग, 1.29 लाख की ठगी, साइबर जाल में फंसा खाता

बाराबंकी। साइबर क्राइम थाना क्षेत्र में सहज मनी आईडी का दुरुपयोग कर एक लाख 29 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बदोसराय थाना क्षेत्र के मरकामऊ गांव निवासी मो. आजम ने बताया कि उनके भाई मो. अंसार दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। सितंबर 2025 में उनकी मुलाकात रसूलपुर निवासी संदीप कुमार से हुई, जिसने सहज मनी कंपनी में उनकी आईडी बनवाकर उसे बैंक खाते और मोबाइल नंबर से लिंक करा दिया। आरोप है कि संदीप कुमार ने आईडी का गलत इस्तेमाल करते हुए करीब 1.29 लाख रुपये का लेन-देन कर दिया, जिसके बाद कंपनी की ओर से चार्जबैक नोटिस भेजा गया।

पीड़ित के अनुसार आईडी बंद कराने के नाम पर संदीप ने 10 हजार रुपये जमा कराए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बैंक स्टेटमेंट से पता चला कि सितंबर और अक्टूबर 2025 के दौरान विभिन्न तिथियों में धनराशि संदीप कुमार, राजन और मो. यूनूस के खातों में ट्रांसफर की गई।

आरोप है कि पूछताछ में संदीप कुमार ने बताया कि रामनगर क्षेत्र निवासी शिवम यादव और उसके साथियों ने फर्जी आधार कार्ड और बायोमैट्रिक के जरिए यह ठगी की। इसके बाद रकम अन्य खातों में भेज दी गई। पुलिस ने संदीप कुमार, शिवम यादव और अन्य सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और साइबर अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments