Sunday, June 14, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाराबंकी आए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले शिक्षक संघ, टेट अनिवार्यता समाप्त...

बाराबंकी आए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले शिक्षक संघ, टेट अनिवार्यता समाप्त करने के लिए सौंपा ज्ञापन

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बाराबंकी आगमन पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व मा०) शिक्षक संघ, बाराबंकी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में उनसे भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों की ज्वलंत समस्या टेट अनिवार्यता के संबंध में ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने इस विषय पर सरकार से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह शिक्षकों के साथ है तथा शिक्षकों का किसी भी प्रकार का अहित नहीं होने दिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी मंत्री आशीष सिंह, राजेश वर्मा, महामंत्री देवेन्द्र सिंह, ध्रुवकान्त एवं शुभम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments