-
न्याय पंचायत तिन्दोला की मासिक संकुल बैठक कंपोजिट स्कूल केसरूआ में हुई आयोजित
बाराबंकी। विकासखंड देवा की न्याय पंचायत तिन्दोला की मासिक शिक्षक संकुल बैठक सोमवार को कंपोजिट विद्यालय केसरूवा में संकुल शिक्षक सुमन सिंह के संयोजन में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नवचयनित अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) उमेश चन्द्र ने की। सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन किया गया। तत्पश्चात प्राथमिक विद्यालय हंडोहरी की प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव एवं संकुल शिक्षिकाओं सुमन सिंह, साधना सिंह, रुचि चतुर्वेदी तथा कंचन गुप्ता ने सामूहिकरूप से सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।




