Friday, August 21, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनगदी को लेकर विवाद, अस्पताल संचालक ने पत्नी को पीटा, पुलिस ने...

नगदी को लेकर विवाद, अस्पताल संचालक ने पत्नी को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बाराबंकी। देवा कोतवाली क्षेत्र में इस्माईलपुर गांव के पास संचालित अस्पताल के संचालक ने नगदी विवाद को लेकर अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। पीड़िता ने कोतवाली देवा में आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। देवा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देवा कोतवाली के धन्नी पुरवा मजरे तासपुर गांव निवासी नीतू यादव पत्नी भानू प्रताप सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पति के साथ मिल कर छपरा स्कूल के पास अपना अस्पताल संचालित करती हैं। 16 अगस्त की सुबह वह अस्पताल के ऊपर बने कमरे में थी। इसी दौरान अस्पताल का एक कर्मचारी उसे रुपये देकर चला गया। कुछ देर बाद पति ने रुपये के बारे में पूछा। आरोप है कि रुपये मिलने की बात बताने पर भी पति ने अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तीमारदारों ने उसे बचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि नीतू की तहरीर पर आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments