Thursday, August 20, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSगांवों में गंदगी को लेकर सीडीओ सख्त, राजस्व गांवों में सफाई व्यवस्था...

गांवों में गंदगी को लेकर सीडीओ सख्त, राजस्व गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश 

  • हर माह सीडीओ करेंगे गांवों की निगरानी

बाराबंकी। राजस्व गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों को मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को राजस्व गांवों में तैनात सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने और उनके कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए हैं।

सीडीओ की ओर से 18 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि सफाई कर्मचारियों से पंचायत भवन, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सार्वजनिक मार्गों, नालियों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई कराई जाए। बरसात के मौसम में मार्गों पर गंदगी और झाड़ियां उगने से आवागमन प्रभावित होने तथा ग्रामीणों को परेशानी की शिकायतें मिल रही हैं।

निरीक्षण के दौरान कई ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन और विद्यालयों में सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने प्रत्येक माह सफाई कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा है।

विद्यालय की सफाई पर प्रधानाचार्य से प्रमाणपत्र लेना होगा। आदेश के मुताबिक संबंधित राजस्व ग्राम के विद्यालय के प्रधानाचार्य से विद्यालय में कराई गई साफ-सफाई का प्रमाणपत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसी प्रमाणपत्र के आधार पर संबंधित सफाई कर्मचारी के वेतन का आहरण किया जाएगा।

आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, बीएसए, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी बीडीओ समेत संबंधित अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments