Saturday, August 22, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSआध्यात्मिक शिक्षा लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने की दिशा दिखाती है-...

आध्यात्मिक शिक्षा लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने की दिशा दिखाती है- गोप

बाराबंकी। मानव कल्याण के लिए समर्पित ब्रह्मा कुमारीज संस्था जन कल्याण के लिए निरंतर कार्य करती रहती है चाहे वह प्राकृतिक आपदाओं में राहत पहुचाने का कार्य हो या पर्यावरण संरक्षण संबंधित अनेक कार्य करने के साथ आध्यात्मिक शिक्षा के माध्यम से लाखों लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने की दिशा भी दिखाती है आज का रक्तदान शिविर भी उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उक्त बात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने ब्रह्मा कुमारीज की द्वितीय संस्थापक राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की19वीं पुण्यतिथि पर ब्रह्मा कुमारीज संस्था बाराबंकी ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में आयोजित रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर दादी प्रकाशमणि के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर उनके कार्यों विचारों को स्मरण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस दौरान संस्था द्वारा जनकल्याण के लिए किये जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा कर संस्था के सभी पदाधिकारियों दीदियों, भाइयों की योगदान की सराहना की। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। संस्था की दीदी ने गोप को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments