Saturday, August 22, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबस से चोरी के तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, मात्र दो दिनों में...

बस से चोरी के तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार, मात्र दो दिनों में बदोसरांय पुलिस ने किया घटना का अनावरण

बाराबंकी। बदोसरांय पुलिस ने चोरी के तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर एक पेट्रोल पंप पर खड़ी बस से हुई बैट्री, प्रेशर जग एवं इनर्वरट चोरी की घटना का दो दिन में ही सफल अनावरण किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।

बदोसरांय के किंतूर गांव निवासी मो गुलाम वारिस पुत्र मोह साबिर ने 20 अगस्त को बदोसरांय थाने में तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि नोमानी पेट्रोल पंप रसूलपुर में खड़ी उनकी बस से रात में दो बेट्री, इनर्वरटर और प्रेशर जग चुरा लिया गया है। बस का चालक सुबह साफ-सफाई करने पहुंचा तो उसकी घटना की जानकारी हुई। पीड़ित मोटर मालिक की तहरीर पर बदोसरांय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरु की थी।

इसी क्रम में बदोसरांय पुलिस ने 21 अगस्त को मेलारायगंज तिरहे से तीन शातिर चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से इन्वर्टर बैटी व इन्वर्टर तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर साइिकल बरामद हुई है।

आरोपियों की पहचान थाना सफदरगंज के ग्राम औलिया लालपुरवा निवासी बिमलेश वर्मा पुत्र रामसिंह, धनीराम वर्मा पुत्र स्व0 दयाराम वर्मा तथा ग्राम सफदरगंज के भारत पुत्र नन्दकिशोर के रूप में हुई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments