Thursday, August 27, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजमीनी विवाद में सरेराह युवक पर जानलेवा हमला में गैंगस्टर समेत सात...

जमीनी विवाद में सरेराह युवक पर जानलेवा हमला में गैंगस्टर समेत सात गिरफ्तार, भेजे गए जेल

  • मंगलवार की रात नगर के गांधी आश्रम के पास हुई थी घटना

बाराबंकी। जमीन के विवाद में खनन माफिया व गैंगस्टर विनोद यादव समेत सात लोगों ने मंगलवार रात नगर के लखनऊ रोड स्थित गांधी आश्रम के पास एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले राजवीर वर्मा को वाहन से घसीटा और फिर हॉकी व लाठियों से बेरहमी से पीटा। वारदात के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। इनके कब्जे से दो स्कॉर्पियो और एक थार वाहन बरामद किया गया है।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के बनकुंइया निवासी राजवीर वर्मा ने रात में ही विनोद यादव समेत 15 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और सेवन सीएलए की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। घायल राजवीर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजवीर के मुताबिक, वर्ष 2015 में भूहेरा निवासी विनोद यादव ने उसे 600 रुपये प्रति वर्गफुट की दर से एक प्लाट बेचा था। बैनामा और दाखिल-खारिज होने के बावजूद प्लाट पर कब्जा नहीं दिया गया। इसी सिलसिले में बातचीत के लिए विनोद ने उसे बुलाया था। राजवीर अपने साथी दीपू और अभयराज के साथ वहां पहुंचा था। लखनऊ रोड स्थित गांधी आश्रम के पास वह वाहन में बैठा था, तभी आरोप है कि विनोद ने उसे वाहन से घसीटकर नीचे गिरा दिया और साथियों के साथ हॉकी-लाठियों से हमला कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही दबिश देकर भूहेरा निवासी विनोद यादव, अभिषेक यादव, अनूप यादव, सूरज यादव, शैलेंद्र यादव, मुबारकपुर निवासी विपिन यादव और आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सात अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के साथ सेवन सीएलए की धाराएं भी लगाई गई हैं। विनोद यादव के खिलाफ पहले से ही खनन माफिया और गैंगस्टर के तहत कार्रवाई हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments