Tuesday, October 13, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमिशन शक्ति के तहत कोतवाली नगर पुलिस टीम ने ताइक्वांडो स्वर्ण पदक...

मिशन शक्ति के तहत कोतवाली नगर पुलिस टीम ने ताइक्वांडो स्वर्ण पदक विजेता बालिकाओं को किया सम्मानित

  • कोरिया के खिलाड़ी को हराकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण जीतने वाली प्राची यादव और राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक विजेता अनन्या दीक्षित का पुलिस ने बढ़ाया उत्साह

    बाराबंकी। मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस की टीम ने ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली प्राची यादव, राज्य स्तर की स्वर्ण पदक विजेता अनन्या दीक्षित और उनके कोच मोहम्मद रकीब को सम्मानित किया गया।

    पुलिस के अनुसार, प्राची यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कोरिया के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं, अनन्या दीक्षित ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    पुलिस टीम ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह कार्यक्रम महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तीकरण और स्वावलंबन के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित किया गया।

    पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर मोहम्मद आफताब आलम के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम ने यह पहल की

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments