Saturday, October 10, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWS2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने के संकल्प के...

2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने के संकल्प के साथ चतुर्भुजी भगवान एवं हनुमान जी के दरबार में की पूजा-अर्चना

  • एडवोकेट मुकेश यादव के नेतृत्व में नैमिषारण्य धाम के लिए रवाना हुई पीडीए पदयात्रा

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में वर्ष 2027 में सरकार बनाने के संकल्प के साथ एडवोकेट मुकेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी साथियों की पीडीए पदयात्रा ग्राम चचेरुवा स्थित रमता राम चतुर्भुजी भगवान एवं हनुमान जी महाराज के दरबार से नैमिषारण्य धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा पर निकलने से पूर्व समाजवादी साथियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और अपनी यात्रा के सफल होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर समाजवादी साथियों ने कहा कि यह पदयात्रा केवल धार्मिक आस्था की यात्रा नहीं, बल्कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की अवधारणा, सामाजिक न्याय, समानता, भाईचारे और संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर आगे बढ़ने का संकल्प भी है। यात्रा के माध्यम से समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

2027 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प

एडवोकेट मुकेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में वर्ष 2027 में सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर समाजवादी साथी संकल्पबद्ध हैं। पीडीए की अवधारणा सामाजिक भागीदारी, सम्मान और अधिकारों से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर शिक्षा, रोजगार, किसानों, नौजवानों, महिलाओं तथा वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठाना और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना पदयात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।

आस्था के साथ जनजागरण का संदेश

पदयात्रा में शामिल समाजवादी साथियों ने ग्राम चचारवा स्थित रमता राम चतुर्भुजी भगवान एवं हनुमान जी महाराज के दरबार में पूजा-अर्चना कर नैमिषारण्य धाम की ओर प्रस्थान किया। साथियों ने नैमिषारण्य पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना करने तथा समाज में सुख-समृद्धि, शांति और सद्भाव की कामना करने की बात कही।

इस अवसर पर अटरिया ग्राम प्रधान बबलू यादव, लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष, ने भी समाजवादी साथियों के इस संकल्प को सामाजिक एकता और जनसंपर्क की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

पदयात्रा में शामिल शिव सिंह, शिवम सिंह शौरभ, अमरेश सिंह, जसकरन सिंह, राहुल यादव, अर्पित कुमार और भोलासिंह ने कहा कि वे पीडीए की अवधारणा और समाजवादी विचारधारा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। यात्रा के दौरान सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया। एडवोकेट मुकेश यादव के नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा नैमिषारण्य धाम में पूजा-अर्चना के साथ-साथ समाजवादी विचारधारा और पीडीए के संदेश को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments