Wednesday, October 21, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसीसीटीवी से 1400 दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का घाटों पर सीसीटीवी से...

सीसीटीवी से 1400 दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का घाटों पर सीसीटीवी से होगी मॉनीटरिंग, पुलिस बल, गोताखोर और एसडीआरएफ की तैनाती

  • दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर डीएम -एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

बाराबंकी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक रवीना त्यागी ने सोमवार को थाना मसौली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने तथा विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सुरक्षा के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजामों पर जोर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, जिले में करीब 1400 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन विभिन्न घाटों पर किया जाना है। इसके मद्देनजर सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ गोताखोरों और एसडीआरएफ टीमों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इसके अलावा मेडिकल टीमों की तैनाती भी की गई है।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान जाम की स्थिति से बचने और आवागमन सुचारु बनाए रखने के लिए घाटों तक जाने वाले मार्गों पर यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक मोहम्मद आफताब आलम, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत, प्रभारी निरीक्षक मसौली छोटे लाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments