Sunday, November 1, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमहाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज बरेठी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सरदार...

महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज बरेठी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सरदार पटेल जयंती

बाराबंकी।  बरेठी स्थित महाराणा प्रताप इण्टर कॉलेज में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राहुल देव वर्मा ने सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस मौके पर विद्यालय के संस्थापक योगेन्द्र बहादुर सिंह विसेन ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पटेल जी देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, कुशल अधिवक्ता एवं महान स्वतंत्रता सेनानी रहे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के समय भारत लगभग 560 रियासतों में विभाजित था। आपकी दृढ़ इच्छाशक्ति, कूटनीति और संवाद के बल पर आपने सभी रियासतों का ऐतिहासिक विलय भारतीय संघ में कराया, जो हम सभी के लिए अविस्मरणीय है।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सुरेन्द्र कुमार वर्मा, बलराम सिंह, मनीष यादव, अंशु यादव, वंदना यादव, रोशनी सिंह, शिल्पी यादव, एकता राज सहित संस्थापक योगेन्द्र बहादुर सिंह विसेन आदि ने पुष्पार्चन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments