Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSशटरिंग खोल रहे मजदूरों पर पर गिरा छज्जा, एक मौत

शटरिंग खोल रहे मजदूरों पर पर गिरा छज्जा, एक मौत

  • बड्डूपुर के अम्बियापुर गांव में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोलने गया था युवक

बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र में मकान की शटरिंग खोल रहे मजदूरों पर अचानक दीवार का छज्जा भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबे मजदूरों को ग्रामीणों ने किसी बाहर निकाला और मरणासन्न अवस्था में उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से सभी को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर शाम एक मजदूर की उसकी मौत हो गई। जबकि अन्य पांच घायलों का उपचार चल रहा है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है। मृतक केे भाई ने मकान मालिक के खिलाफ बड्डूपुर पुलिस को तहरीर दी है।

मृतक सुशील की फाइल फोटो
मृतक सुशील की फाइल फोटो

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बियापुर मजरे नकटौली निवासी रोहित कुमार पुत्र राम विलास वर्मा का मकान निर्माणाधीन है। जिसके छज्जे की शटरिंग खोलने के लिए बड्डूपुर के तिगैय्या गांव से 25 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र छोटेलाल, राम आधार, दुर्री व कुलदीप 01 अगस्त की शाम गए थे। शटरिंग खोलते समय दीवार का छज्जा अचानक भरभरा कर मजदूरों पर गिर गया। जिसके मलबे में सुशील, राम आधार, दुर्री व कुलदीप दब गए। किसी तरह ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला, और उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों की मौजूदगी में सभी मजदूरों को घायला अवस्था में लखनऊ रेफर दिया गय। घायलों को उपचार के लिए गुडंबा स्थित इंट्रिगल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां देर शाम सुशील की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। नौजवान युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मृतक के चचेरे भाई अनुज कुमार पुत्र शारदा ने मकान मालिक रोहित के खिलाफ बड्डूपुर पुलिस को तहरीर दी। बड्डूपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments