-
मृतक के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया रंजिशन हत्या करने का आरोप
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पांच दिन पूर्व शाम को घर से निकला युवक लापता हो गया था, जिसका शव शुक्रवार की शाम संदिग्ध अवस्था में गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका पाया गया गया था। शव के पैर जमीन से सटे थे और पैर की कोहनी मुड़ी हुई थी। शव पर चोट के निशान प्रतीत होने पर परिजनों नेे रंजिशन गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। जबकि देवा पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही है।




