Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसंविदा परिचालक से पैसों से भरा बैग लूट कर भागा बाइक सवार...

संविदा परिचालक से पैसों से भरा बैग लूट कर भागा बाइक सवार बदमाश

बाराबंकी। बस स्टेशन पर पैसे व बैग जमा करने जा रहे एक रोडवेज के संविदा परिचालक का बुधवार की सुबह बाइक सवार बदमाश बैग छीन कर फरार हो गया। पीड़ित ने मोटर साइकिल से पीछा किया लेकिन पकड़ नहीं सका। मामले की सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश में जुट गई है।

बहराइच जिले के कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला काजीपूरा निवासी तनवीर सईद सिद्दीकी बाराबंकी डिपो में संविदा पर परिचालक हैं। 22 जुलाई की रात तनवीर उत्तरौला मार्ग पर से ड्यूटी करके घर वापस लौटा था। अगले दिन बुधवार की सुबह पांच बजे सरकारी बैग में जिसमें 16 हजार आठ सौ 32 रूपए सरकारी व निजी एक हजार छह सौ रूपए के साथ ईटीआईएम मशीन सहित अन्य सरकारी दस्तावेज रखे थे, जिसे जमा करने स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास अज्ञात मोटर साइकिल सवार उसका बैग छीन कर फरार हो गया। पीड़ित ने पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ। पीड़ित परिचाल की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments