Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसंत मौनीदास आश्रम बछराजमऊ में भक्ति और सेवा का संगम, विशाल भंडारे...

संत मौनीदास आश्रम बछराजमऊ में भक्ति और सेवा का संगम, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र के बछराजमऊ गांव स्थित संत मौनीदास आश्रम में मंगलवार 7 अक्टूबर को भक्ति, सेवा और आध्यात्मिकता का अनुपम संगम देखने को मिला। आश्रम परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

सुबह से ही भंडारे में शामिल होने के लिए सैकड़ों साधु-संत और ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों तथा अन्य वाहनों से आश्रम पहुंचे। आयोजन की शुरुआत रामायण पाठ और भजन-कीर्तन से हुई। कीर्तन की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्रद्धालुओं ने संत मौनीदास की समाधि पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गांव व आसपास के क्षेत्र में मेले जैसा माहौल रहा।  आयोजन के सफल संचालन में आश्रम से जुड़े सेवादारों और ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भक्ति, भंडारा और भाईचारे से सराबोर इस आयोजन ने लोगों के मन में संत परंपरा और आध्यात्मिक एकता की नई ज्योति जगा दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments