महाराणा प्रताप इण्टर के संस्थापक स्व हरिश्चंद्र सिंह विसेन के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि करते एमएलसी अवनीश पटेल
श्रद्धांजलि समारोह में पहुंचे एमएलसी अवनीश पटेल व अंगद सिंह
बाराबंकी। बरेठी स्थिति महाराणा प्रताप इण्टर के संस्थापक स्व हरिश्चंद्र सिंह विसेन की पांचवी पुण्यतिथि के अवसर पर कालेज में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि एमएलसी अवनीश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि एमएलसी अंगद कुमार सिंह रहे। साथ ही कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी देवा सुनील कुमार गौड़, नेत्र सर्जन डॉ विवेक सिंह वर्मा, पंकज गुप्ता पंकी, वीरेंद्र कुमार सिंह, देवा प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी भी पहुंचे। स्व हरिश्चंद्र सिंह विसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मौजूद लोगो को एमएसली द्वय ने संबोधित किया। एमएलसी श्री पटेल ने कहा कि हमें अपने लक्ष्य को अर्जुन की तरह ध्यान में रखना चाहिए वहीं एमएलसी अंगद सिंह ने पूर्ण निष्ठा एवं लगन से किये गये कार्य से हम होंगे कामयाब हर एक दिन कह कर सभी का मार्गदर्शन किया। विभाग शारीरिक प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह, एस आई रमेश चन्द्र, प्रेम अवस्थी, राम प्रवेश यादव, धर्म कुमार यादव, मनोज कुमार यादव, आर पी सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, आलोक कुमार सिंह आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कालेज के प्रबंधक योगेन्द्र बहादुर सिंह बिसेन ने सभी का आभार जताया।