Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSवन महोत्सव सप्ताह के तहत बसारा में हुआ भारी संख्या में पौध...

वन महोत्सव सप्ताह के तहत बसारा में हुआ भारी संख्या में पौध रोपण

बाराबंकी। वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत 01 जुलाई को फतेहपुर रेंज के बसारा के वन ब्लॉक में भारी संख्या में पौध रोपित किए गए।

वन महोत्सव सप्ताह के अन्तर्गत बसारा वन ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य हंसराज वर्मा, बसारा ग्राम प्रधान यशवंत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुशील यादव, पी.के. सिंह क्षेत्रीय वन अधिकार फतेहपुर, जितेंद्र कुमार उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, रविन्द्र कुमार वन दरोगा, विकास सिंह बीट प्रभारी ने नीम, जामुन, शीशम, पाकड़, पीपल, बरगद आदि के पोधे रोपित किए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के साथ विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर मौजूद लोगों से क्षेत्रीय वन अधिकारी पीके सिंह ने भारी संख्या में पौधे रोपित करने की अपील की। जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ और सुंदर रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments