Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजन्म दिवस पर सपा प्रमुख को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए सपाईयों...

जन्म दिवस पर सपा प्रमुख को पुनः मुख्यमंत्री बनाने के लिए सपाईयों ने लिया संकल्प

  • जिले भर में सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने काटा केक, बांटी मिठाई

  • रक्तदान और पौध रोपण कर सभी ने अखिलेश के लिए दीर्घायु की कामना 

बाराबंकी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव का 01 जुलाई को जिले भर के सपा नेता व पदाधिकारियों ने धूमधाम से जन्म दिवस उत्सव के रूप में मनाया। जिला कार्यालय से लेकर विधान सभा, तहसील एवं ब्लॉक कार्यालयों में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश के 52वें जन्म दिवस पर केक काटा और मिठाई बांटी। अखिलेश के नाम पर पौधे रोपित किए गए तो वहीं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 01 जुलाई को उनका 52वां जन्मदिन पर छाया चौराहा स्थित जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जन्मदिन उत्सव आयोजित हुआ। जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ अखिलेश यादव के जन्मदिन का केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। सभी ने अखिलेश के दीर्घायु की कामना करते हुए 2027 में पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष शांति ओम के नेतृत्व में अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगा गया। जिसमें पूर्व मंत्री राकेश वर्मा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सपा प्रमुख को जन्म दिवस की बधाई दी। इस मौके पर विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व विधायक रतनलाल राव, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव, राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा समीम चौधरी, प्रदेश सचिव राजेंद्र वर्मा पप्पू , हुमायूं नईम खान, लल्लन वर्मा, विकास यादव, सरताज चौधरी, सुरेश चंद्र गौतम, डॉ शरद वर्मा, जिला महासचिव हिमांशु यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू, कामता यादव, नसीम कीर्ति, अजय प्रताप सिंह पप्पू, राजेश वर्मा, रिजवान संजय, जसवंत यादव, विजय यादव, ओमचंद यादव, जिला सचिव विनय पांडे, उमाकांत यादव, तौकीर करार्र, सिराज उस्मानी, लल्ला यादव, पूर्व प्रमुख यासिर अराफ़ात किदवई, मोहम्मद आजम, शान सिद्दीकी, जयसीराम यादव, अनिल यादव, आकाश यादव, व्यापार सभा अध्यक्ष निर्मल वर्मा, अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष इंतखाब आलम नोमानी, छात्र सभा अध्यक्ष मोनू रावत, महासचिव नितिन वर्मा, संदीप प्रजापति, सभासद दीपक गुप्ता, बृजेश यादव, ललित मिश्रा बाबुल, मेराज अहमद, पवन वर्मा शिवम प्रधान, कार्यालय सचिव राजकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

ज्ञान सिंह यादव ने काटा केक, किया पौध रोपणः सदर विधान के ग्राम बरेठी विकास खंड देवा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिवस समरोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पीडीए परिवार के कार्यकर्ताओं ने किया। जिसमें पीडीए कार्यक्रम के संयोजक ज्ञान सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ज्ञान सिंह यादव ने उपस्थि जनसमूह से उपहार में 2027 के विधान चुनाव में सपा प्रमुख को पुनः मुख्यमंत्री बनाने एवं पीडीए परिवार की एकता एवं मजबूती मांगी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केक काट कर अखिलेश यादव के नाम पर एक पौधा रोपित किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान बरेठी अनिरुद्ध यादव, जयपाल सिंह, विकास यादव, बबलू यादव, कादिर, आकाश यादव, अनूप शर्मा, अरुण गौतम, कमलेश मास्टर, राम भजन यादव, राम सजीवन नेता, डॉक्टर इंद्रेश, सुशील, शिवकरण, उत्तम गौतम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments