Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपता पूछने के बहाने महिला से मंगलसूत्र लूटकर फरार हुआ नकाबपोश बदमाश

पता पूछने के बहाने महिला से मंगलसूत्र लूटकर फरार हुआ नकाबपोश बदमाश

  • ऑटो चालक ने किया पीछा, सीसीटीवी फुटेज के सहारे तलाश में जुटी पुलिस

बाराबंकी। कुर्सी थाना क्षेत्र में सोमवार को आटो सवार महिला से लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। नकाबपोश बाइक सवार बदमाश ने पता पूछने के बहाने महिला के गले से मंगलसूत्र नोच लिया और मौके से फरार हो गया। आटो चालक ने बदमाश का कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन वह चकमा देकर भाग निकला।

सीतापुर जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के हरसौली गांव निवासी जूही कश्यप अपने परिवार के साथ आटो से देवा जा रही थीं। जब आटो देवा रोड स्थित एक ढाबे के पास पानी पीने के लिए रुका, तभी देवा की दिशा से आया एक नकाबपोश युवक बाइक रोककर आटो के पास पहुंचा। उसने महिला से मदारपुर गांव का पता पूछा।

जूही के यह कहने पर कि उन्हें पता नहीं है, बदमाश ने झटके में उनके गले से मंगलसूत्र नोच लिया और बाइक से कुर्सी की दिशा में फरार हो गया।

आटो चालक ने कुछ दूर तक पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगा। घटना की जानकारी मिलते ही कुर्सी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

कुर्सी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बदमाश की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments