Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 शिक्षक एवं ग्राम...

ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 शिक्षक एवं ग्राम प्रधान हुए पुरस्कृत

  • सिरौलीगौसपुर ब्लॉक के बरौलिया कॉमन सर्विस सेंटर पर हुए ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी

बाराबंकी। विकास खंड सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, प्रधानाध्यापकों एवं स्थानीय प्राधिकरण/निकाय सदस्यों के लिए ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन नवनिर्मित कॉमन सर्विस सेंटर बरौलिया में किया गया। जिसमें 35 निपुण विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों व एस. आई.आर.में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने 20 शिक्षकों तथा विद्यालयों के कायाकल्प में उत्कृष्ट कार्य कराने वाले ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत किया गया l इसके अलावा सेवानिवृत हो रहे हैं तीन शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया l कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, समग्र शिक्षा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यालयों में बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजरानी रावत, विशिष्ट अतिथि अंगद कुमार सिंह एवं शरद कुमार अवस्थी तथा खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय पीठापुर एवं किन्तूर-2 के शिक्षक और प्रतिभाशाली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे एमएलसी अंगद सिंह ने अपने उद्बोधन तथा प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया l मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने उपस्थित लोगों को आश्वासन देकर कहा कि बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में हर संभव मदद की जाएगी उन्होंने कहा सरकार की भी यही मनसा है की बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेl पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने कहां की उनकी इच्छा है कि यहां के बच्चे प्रथम स्थान पर आए l खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालयों में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होने ग्रामप्रधानो से स्कूल चलो अभियान में पूर्ण सहयोग की अपेछा भी की l

इस अवसर पर सिरौलीगौसपुर ब्लॉक से सेवानिवृत्त हो रहे वरिष्ठ शिक्षक करुणा शंकर तिवारी, मोहम्मद वसीम एवं रामदास को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही विकास खंड के निपुण आकलन में 35 विद्यालयों के निपुण घोषित होने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों तथा एस. आई.आर. में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रुद्र प्रताप पांडे ,मनीष बैसवार ,कमरूजमा ,रमेश चंद्र ,सूरज वर्मा, प्रदीप वर्मा खिदरापुर सहित 20 शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय कायाकल्प में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों में गहरेला के रामप्रताप वर्मा ,राम सहाय के दयाशंकर शुक्ला, मोहम्मदपुर बाहू के ओमप्रकाश वर्मा, भरथीपुर के अजीत वर्मा सहित कई अन्य सामिल रहे l

कार्यक्रम में आशुतोष कुमार, रामपाल रावत, दिलीप तिवारी, खुरशेद अली, प्रदीप महाजन, श्याम जी, पुष्पेंद्र, नवीन मिश्रा, अमरदीप सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, रमेश चंद्र, मनीष बैसवार, अपर्णा श्रीवास्तव, अर्चना मिश्रा,नवीन मिश्रा, विकास वर्मा, अभिषेक तिवारी, अमित मिश्राजीनत सिद्दीकी, मो. रिजवान सहित बड़ी संख्या में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments