Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSचलती आटा चक्की के पट्टे में फंस कर किशोर की दर्दनाक मौत

चलती आटा चक्की के पट्टे में फंस कर किशोर की दर्दनाक मौत

बाराबंकी। आटा चक्की के कारखाने पर काम रहे एक किशोर की पट्टे फंस कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कारखाने का निरीक्षण कर वहां पर मौजूद लोगों से जानकारी ली। कारखाना संचालक मौके से फरार हो गया।

कुर्सी थाना क्षेत्र के मीननगर निवासी कैलाश गौतम का 15 वर्षीय पुत्र शिवा गौतम रौनाहार निवासी मनोज यादव की आटा चक्की कारखाने में मजदूरी करता था। प्रतिदिन की तरह शिवा गुरुवार सुबह कारखाने पर काम करने पहुंचा था। चक्की चलाते समय किशोर का शर्ट का एक कोना पट्टे की चपेट में आ गया, जिससे उसमें फंसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद ग्राहकों ने इंजन बंद कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना के बाद कारखाने का मालिक मौके से फरार हो गया।

कुर्सी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बताया कि किशोर कारखाने पर पहले नौकरी करता था लेकिन आज वह गेंहू पिसाने गया था। पट्टे के लपेटे में आ जाने से उसकी मौत हुई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments