Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSफेसबुक से दोस्ती कर युवती ने लाभ का झांसा देकर क्रिप्टोकरेंसी में...

फेसबुक से दोस्ती कर युवती ने लाभ का झांसा देकर क्रिप्टोकरेंसी में करवाया निवेश, 34 लाख हड़पे

  • आरोपी युवती ने कर्नाटक में फैशन डिजायन स्टूडियो चलाने का किया था दावा

  • युवती व उसके सहयोगी पर साइबर थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरु

बाराबंकी। फेसबुक पर दोस्ती कर लाभ का लालच देकर एक युवक से 34 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने युवती और उसके सहयोगी के खिलाफ धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगरा जिले के थाना जगदीशपुरा अंतर्गत ग्राम लड़ामदा निवासी राकेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने बताया कि वह बाराबंकी शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में एलआईसी के पास फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड नामक कंपनी का संचालन करता है। राकेश के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले उसके फेसबुक अकाउंट पर आरोही मिश्रा नाम की युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी।

पीड़ित का आरोप है कि युवती ने खुद को अपने सहयोगी राहुल ठाकरे के साथ कर्नाटक में फैशन डिजाइन स्टूडियो संचालित करने वाला बताया और ऑनलाइन यूएसडीटी मार्केट (क्रिप्टोकरेंसी अमेरिकी डालर) में निवेश पर 30 प्रतिशत अतिरिक्त लाभ का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में उससे कुल 34 लाख रुपये जमा करा लिए गए।

राकेश का कहना है कि उसे बताया गया था कि कुल निवेश पर 75 लाख 52 हजार रुपये का लाभ होगा, जिसमें से 22 लाख 65 हजार रुपये उसे मिलने थे। जब उसने लाभ की मांग की तो राहुल ठाकरे ने उससे 31 लाख रुपये अतिरिक्त जमा करने की शर्त रख दी। इसके बावजूद न तो लाभ मिला और न ही जमा की गई रकम वापस की गई।

पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी युवती आरोही मिश्रा और उसके सहयोगी राहुल ठाकरे के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी संजीव यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments