Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनिजी अस्पताल में इलाज दौरान युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने बाराबंकी-हैदरगढ़...

निजी अस्पताल में इलाज दौरान युवक की मौत, आक्रोशित परिजनों ने बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर शव रख कर किया प्रदर्शन

  • आपरेशन के नाम पर चार लाख लेने के साथ इलाज में लापरवाही का आरोप

  • झोलाछाप और अस्पताल प्रबंधन पर मिलीभगत कर अधिक रूपए वसूलने का भी आरोप

बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के डफरापुर गांव निवासी अरविंद कुमार (35) पुत्र रामविलास की जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों ने बाराबंकी–हैदरगढ़ मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया, जिससे कुछ देर के लिए सड़क जाम हो गई और आवागमन बाधित रहा।

मिली जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार 26 दिसंबर को काम के सिलसिले में अयोध्या गया था, जहां उसे किसी दुर्घटना में चोट लग गई। 27 दिसंबर को उसके साथी उसे वापस घर लेकर आए। परिजन उसे पहले सादुल्लापुर क्षेत्र में एक झोलाछाप के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर बाद में उसे जिले के सुमन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में सिर के ऑपरेशन के नाम पर उनसे करीब चार लाख रुपये ले लिए गए और इसके बाद दो लाख रुपये और मांगे जा रहे थे। इसी बीच इलाज के दौरान अरविंद की मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने अपने निजी वाहन से शव को परिजनों के साथ घर भिजवा दिया।

मौत के बाद शव लेकर गांव लौट रहे परिजन डफरापुर गांव के मोड़ के पास बाराबंकी–हैदरगढ़ मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर और निजी अस्पताल के चिकित्सकों पर मिलीभगत कर लाखों रुपये वसूलने और सही इलाज न देने का आरोप लगाया।

सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments