Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSघर के पास अलावा ताप रहे बालक को अनियंत्रित पिकप ने कुचला,...

घर के पास अलावा ताप रहे बालक को अनियंत्रित पिकप ने कुचला, हादसों में दो की मौत

बाराबंकी। जिले के मोहम्मदपुर खाला व टिकैतनगर थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अलाव ताप रहे बालक को पिकअप ने कुचला

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बिसुनपुर निवासी संजय कुमार का 13 वर्षीय पुत्र सत्यम शनिवार सुबह घर के पास अलाव ताप रहा था। इसी दौरान लकड़ी लादकर तेज रफ्तार से जा रहे पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर बसारी गांव के पास वाहन को रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। चालक की पहचान अमित कुमार पुत्र अमरेश, निवासी मढ़ी मजरे बसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन व चालक को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।

सत्यम-फाइल फोटो
सत्यम-फाइल फोटो

बाइक पोल से टकराई, युवक की मौत

दूसरी घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र के कस्बा इचौली में हुई। मौलाना मोहल्ला निवासी शिवम (26) पुत्र नौमीलाल लोधी शुक्रवार देर रात बाइक से घर लौट रहा था। बाघ नाथन मंदिर मार्ग से आते समय मौलाना काजियाना स्थित एक मोड़ पर उसकी बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन उसे एम्बुलेंस से सीएचसी टिकैतनगर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments