Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबहरौली में पैमाईश करने गए चकबंदी लेखपालों से युवक ने की अभद्रता...

बहरौली में पैमाईश करने गए चकबंदी लेखपालों से युवक ने की अभद्रता व मारपीट

  • युवक पर सरकारी अभिलेख भी छीनने की कोशिश का आरोप, मुकदमा

  • कुर्सी पुलिस ने शुरु की आरोपित की तलाश

बाराबंकी। बहरौली गांव में भूमि की पैमाइश करने गए चकबंदी लेखपाल के साथ एक दबंग युवक ने अभद्रता करते हुए और मारपीट की। युवक पर सरकारी अभिलेख छीनने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। कुर्सी पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चकबंदी लेखपाल आशीष कुमार सिंह पुत्र सुरेन्द्र बहादुर सिंह व हिमांशु चन्द्र पुत्र प्रेमनाथ ने बताया है कि ग्राम पंचायत बहरौली में सीमांकन का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को सुबह करीब नौ बजे जब चक सीमांकन करने पहुंचे तो वहां पर मौजूद कल्लू पुत्र जफरउल्ला निवासी जयकरनपुर मजरे बहरौली थाना कुर्सी ने दोनेां लेखपाल को गालियां देना शुरु कर दिया। विरोध करने मारपीट पर आमाद हो गए। यही नहीं आरोपित ने सरकारी अभिलेख को छीनने की कोशित करने के साथ काट कर फेंक देंने की भी धमकी दी। किसी तरह जान बचाकर भागे लेखपालों ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियो के साथ चकबंदी संघ के जिला अध्यक्ष कुंवर आनंद प्रताप सिंह को दी। जिलाध्यक्ष ने आरोपित युवक पर पुलिस से कठोर कार्यवाही करने की मांग की, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना हमारे साथियों के साथ करने कोई जुर्रत न कर सके। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

कुर्सी थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments