Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSग्राम पंचायत अधिकारी संघ के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने अभय शुक्ला तो सर्वेश...

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के निर्विरोध जिलाध्यक्ष बने अभय शुक्ला तो सर्वेश सिंह मंत्री

  • एडीओ पंचायत विजय कुमार सैनी के निर्देशन में सकुशल संपन्न हुआ वार्षिक चुनाव

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ बाराबंकी की जिला कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर वार्षिक चुनाव सकुशल संपन्न हुए। चयन निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार सैनी एडीओ पंचायत व महेन्द्र कुमार की देखरेख में प्राप्त मतों के आधार पर पदाधिकारियों को विजयी घोषित किया गया।

विकास खण्ड बंकी के स्व. रामसेवक यादव सभागार में हुए चुनाव में जिला अध्यक्ष पद पर अभय शुक्ला, जिला मंत्री कुलदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष प्रगति श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, संगठन मंत्री दीपक गुप्ता, संयुक्त मंत्री बृजेश कुमार, संप्रेक्षक प्रफुल वर्मा, निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए निर्वाचन अधिकारी विजय सैनी ने सर्वसम्मति से रजनीश शुक्ला, कृष्ण कुमार यादव, विवेक कुमार व अनुज कुमार को जिला उपाध्यक्ष, जिला प्रचार मंत्री चन्द्र भानु पाण्डेय तथा विकास पाण्डेय को चुना। वही जिला उपमंत्री शैलजा तिवारी, रविन्द्र वर्मा जिला उप संयुक्त मंत्री और वीरेंद्र कुमार को संरक्षक मनोनीत किया गया। चुनाव के दौरान विकास खण्ड बंकी के रामसेवक यादव सभागार में मुख्य रूप से निर्वाचन महेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार सिंह मंत्री वि. खं. बंकी, हिमांशु वर्मा उपाध्यक्ष वि. खं. बंकी, मधुलिका वर्मा, दिनेश कुशवाहा, पुनीत कुमार वर्मा व अभिनय सिंह अन्य सभी ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments