चार दिन पूर्व जवान की पत्नी ने भी गेट नं 17 से लगाया था गंगा में छलांग
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामाने आयी हैं। यहां शनिवार को एक BSF जवान अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को गोद में लेकर गंगा नदी में कूद गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें जवान बेटे को लेकर बैराज के गेट नंबर 17 तक जाता दिख रहा है और फिर नदी में छलांग लगा देता है।
सूचना मिलते ही पुलिस, PAC और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और गोताखोरों के साथ पिता-पुत्र की तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका।
चार दिन पहले पत्नी ने भी लगाई थी छलांग: गौर करने वाली बात यह है कि 19 अगस्त को जवान की पत्नी मनीषा ठाकुर भी इसी गेट नंबर 17 से गंगा नदी में छलांग लगा चुकी है। जिसे अभी भी नदी में तलाशा जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि जवान ने लगभग उसी समय नदी में छलांग लगाई, जिस समय उसकी पत्नी ने जान दी थी।
लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जवान के परिवार से भी पूछताछ की जा रही है।