Thursday, October 1, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपीडीए की ताकत से बाराबंकी की सभी छह सीटों पर जीत का...

पीडीए की ताकत से बाराबंकी की सभी छह सीटों पर जीत का लक्ष्य: श्यामलाल पाल

  • हैदरगढ़ में सपा के पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में 2027 के चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि पीडीए की ताकत के दम पर पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में बाराबंकी की सभी छह सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें।

वह शनिवार को हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दतौली चौराहा स्थित मंडपम मैरिज लॉन में पूर्व विधायक राममगन रावत की ओर से आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। विधानसभा अध्यक्ष परशुराम यादव की अध्यक्षता और जिला सचिव रमेश चौधरी के संचालन में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव पार्टी को समाज के कमजोर और वंचित वर्गों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। कार्यकर्ताओं को इस संकल्प को पूरा करने के लिए गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और संदेश को पहुंचाना होगा।

श्यामलाल पाल ने प्रदेश सरकार पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और किसानों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ, सेक्टर और जोन स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही आरोप लगाया कि प्रदेश में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी जा रही हैं, विद्यालय बंद किए जा रहे हैं और किसानों व युवाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सम्मेलन को पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व विधान परिषद सदस्य अरविंद यादव और राजेश यादव राजू सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। सभी ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गौतम रावत जिला मीडिया प्रभारी वीरेंद्र प्रधान, जिला सचिव सिपाही लाल यादव, मुंडन खान, पंकज यादव, मौजी राम यादव, इमरान कुरेशी, हरिराम यादव तारिक किदवई जिला पंचायत सदस्य सोनी यादव ज्ञान सिंह यादव अलगू सिंह प्रधान छोटकउ प्रधान पप्पू सिद्दीकी धर्मेंद्र वर्मा विश्वनाथ पाल अजीत यादव विवेक वर्मा राजेश शुक्ला अली अहमद धीरज यादव जतिन चौधरी डॉक्टर इरशाद अहमद अमित हरिराम रावत हीरालाल रावत जगदीश रावत शिवाकांत शुभम नीरज प्रधान रणजीत यादव मंटू रावत वकील दुबे कैप्टन रमेश यादव डब्बू जायसवाल पवन तिवारी पवन मौर्य राजेश वर्मा दुर्गा भगत सिंह मोहम्मद वसीम गुड्डू नेता आकाश यादव रामकरण निषाद विशंभर यादव अमित कुमार राजाराम रावत राहुल रावत वंश लाल यादव बबलू मिश्रा चंद्रशेखर मोहम्मद कलीम मोहम्मद सलमान राजेश रावत चंद्रबाबू गुलाम रसूल शिवकुमार राम नरेश कश्यप राम बहादुर पाल ननकू पाल पप्पू पाल अजय पाल शीतल प्रसाद पाल शिवनारायण रावत गंगाराम कश्यप शिवकरण कश्यप ओमप्रकाश कश्यप रामसमुझ मौर्य मुनेश्वर पाल हरवा दिन कश्यप रामराज कश्यप छोटेलाल कश्यप सुंदरलाल कश्यप शिव शरण रावत लालू कश्यप शिवकुमार कश्यप शंभू यादव गौरी शंकर कश्यप अमन कश्यप अनूप कुमार कश्यप जगजीवन कश्यप दुर्गेश कश्यप दूधनाथ कश्यप मुकेश कश्यप भगवती प्रसाद मोहम्मद नसीम पिंटू यादव शिव मूरत गुप्ता सहित तमाम बूथ अध्यक्ष सेक्टर प्रभारी जोन प्रभारी जिला पदाधिकारी एवं विधानसभा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments