Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWS20 हजार की घूस लेते चकबंदी लेखपाल को विजलेंस टीम ने पकड़ा

20 हजार की घूस लेते चकबंदी लेखपाल को विजलेंस टीम ने पकड़ा

बाराबंकी। विकास खंड निंदूरा में ग्राम पंचायत बहरौली के लेखपाल को 20 हजार रूपए घूस लेते 20 बुधवार को विजिलेंस टीम ने लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ग्राम पंचायत बहरौली में चल रही चकबंदी के लेखपाल संजय सैनी आठ वर्षों से तैनात थे। बताया जाता है कि बुधवार लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी यासिर व आशिक अली की बहरौली में जमीने है। आशिक अली ने लेखपाल पर घूस मांगने का आरोप लगाते हुए विजिलेंस से शिकायत की थी। इसी क्रम में बुधवार को गुडबंबा के पास कुर्सी- लखनऊ रोड पर एक क्लब के पास पैसा देने के लिए बुलाया गया था। दोपहर में विजिलेंस टीम ने यासिर से रुपये लेते हुए लेखपाल संजय सैनी रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लिए गए 20 हजार रुपये बरामद हुए। विजिलेंस टीम लेखपाल को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई। जानकारी के अनुसार आरोपी लेखपाल के खिलाफ गोमती नगर थाने में विजिलेंस टीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments