Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSऑटो चालकों ने मिलकर रंजिशन अधिवक्ता को पीटा, मुकदमा दर्ज

ऑटो चालकों ने मिलकर रंजिशन अधिवक्ता को पीटा, मुकदमा दर्ज

  • दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी चौराहा के पास गुरुवार दोपहर एक टेम्पो चालक से वाहन किनारे करने को कहने पर शुरू हुए विवाद में टेम्पो चालकों ने एक अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पीड़ित मो. आसिफ नगर कोतवाली के पल्हरी क्षेत्र के निवासी हैं। पेशे से जूनियर अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पल्हरी चौराहा स्थित उनकी मार्केट के सामने शिवजीत निषाद पुत्र स्व. बिहारी निवासी ग्राम गांधी ग्राम थाना जैदपुर, सुरजन सिंह पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम तारागंज अतरौली थाना जैदपुर तथा उनके 10–12 अन्य साथियों द्वारा अवैध रूप से ऑटो स्टैंड का संचालन किया जा रहा है।

गुरुवार दोपहर करीब दो बजे जब वह कचहरी जाने के लिए निकले तो रास्ते में खड़े ऑटो हटाने को कहा। इसी बात पर शिवजीत निषाद, सुरजन सिंह और उनके साथियों ने विवाद शुरू कर दिया और कुछ ही देर बाद रॉड आदि से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। मारपीट की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया था।

घटना के बाद शाम को जिला बार अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा सहित कई पदाधिकारी और अधिवक्ता साथी पीड़ित मो. आसिफ के साथ नगर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

इस संबंध में नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments