बाराबंकी। वैश्य समाज बाराबंकी ने गुरुवार को नागेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन कराया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ जरूरतमंद एवं गरीब लोगों को भी खिचड़ी परोसी गई। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता एवं सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा।
खिचड़ी भोज में एडवोकेट दिलीप गुप्ता, उत्तम कुमार गुप्ता, पवन जैन, गोविंद अग्रवाल, अनुज अग्रवाल सहित वैश्य समाज के अनेक लोगों ने सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, एमएलसी अंगद सिंह, सदर विधायक धर्मराज सिंह, संदीप गुप्ता, डॉ. विवेक वर्मा, समाजसेवी सुरेंद्र सूर्या, अनिल अग्रवाल, अजय वर्मा, अजय सिंह, सज्जनलाल गुप्ता, शशि गुप्ता, शशांक जायसवाल, डॉ. शशि जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संदेश दिया गया।




