Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: खड़ी वैगनआर में ब्रीजा की टक्कर, मां...

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: खड़ी वैगनआर में ब्रीजा की टक्कर, मां समेत चार बच्चों की मौत

  • आजमगढ़ से लखनऊ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार

    वैगनआर का सीएनजी टैंक फंसने से दोनों कार जल कर हुई राख

    पांच गंभीर रूप से घायलों को भेजा गया ट्रामा सेंटर

बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में खड़ी वैगनआर कार में बैठ रहे परिवार को तेज रफ्तार ब्रीजा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां के साथ उसके चार मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ब्रीजा कार में सवार दिल्ली के चार लोगों समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार एक पालतू कुत्ता भी घायल हुआ है। सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है।

हादसा उस समय हुआ जब वाराणसी मूल निवासी परिवार आजमगढ़ से लखनऊ एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहा था और यात्रा के दौरान वैगनआर कार को किनारे रोककर सभी उसमें बैठने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ब्रीजा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों कारें करीब दो सौ मीटर तक घिसटती चली गईं और आग का गोला बनकर जलकर खाक हो गईं।

 

प्वाइंट 51 पर हादसे से मचा हड़कंप

सुबेहा थाना क्षेत्र के रतौली ढीह, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट नंबर 51 पर दोपहर करीब दो बजे यह भीषण टक्कर हुई। लखनऊ की ओर खड़ी वैगनआर में परिवार बैठ रहा था कि पीछे से आ रही ब्रीजा सीधे उसमें जा घुसी। टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ब्रीजा में फंसे चार लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि दोनों कारें जलकर राख में तब्दील हो गईं। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि पुलिस टीम ने पहुंचते ही राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया, घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया और दमकल टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे।

विवाह समारोह में जा रहा था परिवारमां और चार मासूम बच्चों की मौत

वैगनआर में वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के रहीमपुर निवासी हेड कांस्टेबल जावेद अशरफ का परिवार सवार था। इनकी तैनाती आजमगढ़ के अहरौली थाना में है। मृतकों में कांस्टेबल की 35 वर्षीय पत्नी गुलेअफ्सां परवीन उर्फ चांदनी, 04 वर्षीय पुत्री इस्मा, 06 वर्षीय इल्मा, 12 वर्षीय समरीन तथा 10 वर्षीय पुत्र जियान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार को चांदनी के भाई जिशान, निवासी घोसी फूलपुर, मऊ, चला रहे थे। वे गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। परिवार लखनऊ एक विवाह समारोह में जा रहा था।

ब्रीजा में दिल्ली और गोरखपुर के लोग, सभी गंभीर घायल

दुर्घटना में गोरखपुर से दिल्ली जा रही ब्रीजा कार में सवार सभी लोग घायल हुए। इनमें शामिल हैं दीपांशु मिश्रा (24 वर्ष), निवासी दक्षिणपुरी देवली, ब्लॉक-16, नई दिल्ली दीप्ति मिश्रा (16 वर्ष), तृप्ति, चंदन तिवारी, निवासी हरपुर बुदहत पिपरा हेमा, गोरखपुर साथ ही एक पालतू कुत्ता भी घायल हो गया। सभी को पहले सीएचसी हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments