Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSइलाज के नाम पर धर्मांतरण करने वाले दो लोगों पर मुकदमा, गिरफ्तार

इलाज के नाम पर धर्मांतरण करने वाले दो लोगों पर मुकदमा, गिरफ्तार

  • अकबरपुर गावं के बेलहरी बाग मुहल्ले में रविवार को छापेमारी कर पुलिस ने किया था भंडाफोड़

बाराबंकी। मकान में उपचार के नाम पर चल रहे धर्मांतरण मामले में विश्व हिन्दु परिषद प्रखंड मसौली के अध्यक्ष ने सफदरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों जीजा-साले पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को सफदरगंज पुलिस ने छापेमारी करते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया था।

सफदरगंज थाने के अकबरपुर गांव के बेलहरी बाग मुहल्ले में स्थित आदित्य पुत्र सुदंरलाल के मकान के हाल में प्रार्थना सभा कराई जा रही थी, जिसमें ईसाई धर्म का चिह्न लगा था और उनका धार्मिक ग्रंथ भी था। जिसमें गांव के अनुसूचित जाति के लोगों को बुलाकर प्रार्थना कराये जाने की बात सामने आ रही है। जिस कमरे में प्रार्थना सभा कराई जा रही थी, वह कमरा मुख्य रूप से इसी कार्यक्रम के लिए दो वर्ष पहले बनवाया गया था, जिसके बाद से प्रार्थना सभा की जाती है। चर्चा है कि यहां कई लोगों का मतांतरण कराया गया। रविवार को छापेमारी कर पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की।

अकबरपुर गांव के मकान मालिक आदित्य और प्रार्थना करवाने वाला उमेश नामक व्यक्ति थाना जहांगीराबाद का निवासी है। जिसने बताया था कि यहां दो वर्षों से प्रार्थना सभा कार्यक्रम चल रहा है। धार्मिक गतिविधियों की आड़ में इस सभा में महिलाएं, पुरुष और बच्चों सहित करीब 24 लोग मौजूद थे, जो सभी अनुसूचित जाति के बताए जाते हैं। प्रार्थना का संचालन कर रहे जहांगीराबाद के उमेश कुमार ने बताया कि वह प्रत्येक रविवार को यहां आता हैं। पुलिस ने प्रार्थना सभा हाल से धार्मिक किताबें बरामद कर जब्त की हैं। मौके पर मौजूद कोतवाली नगर के मुहल्ला गांधीनगर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह अपनी भाभी और दो बच्चों के साथ बीमारी से मुक्ति पाने के लिए प्रार्थना में आते हैं। स्थानीय युवक विनय के अनुसार, लोगों ने कमरा बनाने के लिए जमीन मांगी थी। बाद में वहां चर्च बना दिया गया। सफदरगंज थानाध्यक्ष अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि मौके से धार्मिक ग्रंथ मिला है। सभा में सभी अनुसूचित जाति के लोग शामिल थे। मसौली प्रखंड से विश्व हिन्दु परिषद के अध्यक्ष मनोज वर्मा पुत्र नंद किशोर निवासी ग्राम बेहटा, सफदरगंज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आदित्य और उमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को जेल भेजा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments