Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSरविवार को कांवड़ियों से मारपीट करने वाले सोमवार को गिरफ्तार

रविवार को कांवड़ियों से मारपीट करने वाले सोमवार को गिरफ्तार

  • रविवार की रात युवकों ने कांवड़ियों पर बरसायी थी लाठी

  • सीतापुर के युवक की तहरीर मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बाराबंकी। रविवार की रात कांवड़ यात्रा में जा रहे श्रद्धालुओं से मारपीट करने वाले आधा दर्जन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित कांवड़ यात्री की तहरीर पर मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

सीतापुर के महमूदाबाद थाना के कुसंडा गांव के कई युवक डीजे के संग भगौली से कांवड़ यात्रा लेकर महादेवा में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। कांवरियों का जत्था मोहम्मदपुर खाला थाना स्थित रायपुर गांव के पास पहुंचा था। जहां कुछ लोगों ने कांवड़ियों पर हमला बोलकर के लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। उधर पिटाई से कुंसडा के सुनील वर्मा और राजकुमार वर्मा को चोटे आई। जबकि बचाव में इसी गांव का कोमल वर्मा भी घायल हुआ था। जबकि कांवड़ यात्रा में शामिल युवतियों और महिलाओं पर टिप्पणी के के आरोप में फतेहपुर के जरखा और गनेशपुर गांव के बीच नन्हा यादव की कांवरियों ने पिटाई की थी।

वहीं पिटाई से नाराज नन्हा यादव ने मोहम्मदपुर खाला गांव के विष्णु कांत प्रजापति व अपने अन्य लगभग दो दर्जन साथियों के साथ नन्हा यादव ने रायपुर पुलिया के पास कांवड़ियों पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिसमें तीन कांवरियों को गंभीर चोटें आयीं। वहीं राजकुमार व सुनील वर्मा ने संयुक्त रूप से तहरीर देकर बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली आगे पीछे करने के लिए, उपजे विवाद में ब्राह्मणी टोला मोहल्ला फतेहपुर थाना के नन्हा यादव,विष्णुकांत प्रजापति निवासी मोहम्मदपुर खाला, सुमित निवासी चंदूरा से विवाद हो गया था।जिसमे इन लोगों ने कुछ अन्य साथियों के साथ लाठी,डंडो से हमला कर दिया। जिसमे राजकुमार और सुनील को चोटे आई है।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज: छानबीन में जुटी पुलिस ने पेट्रोल पंप, अन्नपूर्णा व पंचायत भवन पर लगे कैमरों को खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपितों के घर देर रात दबिश देकर नन्हा यादव, विष्णु कांत प्रजापति, आकाश यादव,एहद, समीर व सुमित को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपित मोहम्मदपुर खाला,चंदूरा व फतेहपुर क्षेत्र के निवासी है। आरोपियों को फतेहपुर तहसील भेजा है, जहां उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने शांति भंग में सभी को जेल रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि नन्हा यादव का विवाद किसी अन्य जत्था में शामिल कांवरियों से हुआ था। लेकिन उसने गलत जत्था पर हमला बोला था। इस मामले में अन्य नाम प्रकाश में आते है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments