Thursday, August 20, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSघर लौट रहे अधेड़ पर दबंगों ने लाठी डंडों से बोला हमला,...

घर लौट रहे अधेड़ पर दबंगों ने लाठी डंडों से बोला हमला, अस्पताल में मौत

  • नशे के दौरान गाली गलौच के बाद पिटाई का आरोप

  • मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही रामनगर पुलिस

बाराबंकी। रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात कस्बे से वापस घर लौट रहे एक व्यक्ति पर दबंगों ने गाली गलौच के बाद लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में मरणासन्न व्यक्ति को सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलौज दौरान उसकी मौत हो गई। रामनगर पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिय है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

घटना स्थल पर मौजूद रामनगर पुलिस
घटना स्थल पर मौजूद रामनगर पुलिस

रामनगर के भरसवां गांव निवासी रामू यादव ने आरोप लगाया कि उनके 50 वर्षीय पिता राजेश यादव 18 अगस्त की शाम करीब सात बजे रामनगर कस्बे से घर लौट रहे थे। गांव से पहले सहजराम मौर्या की पिपरमेंट टंकी के पास शुभम व बाबू पुत्र राम कैलाश, श्रवण व कुलदीप पुत्र देशराज तथा राम कैलाश पुत्र भागीरथ ने उन्हें रोक लिया।

राजेश यादव की फाइल फोटो

आरोप है कि सभी नशे में थे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठियों से राजेश पर हमला कर दिया। सिर और शरीर में गंभीर चोट लगने के बाद वीर और शिवपाल उन्हें रामनगर लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रात करीब साढ़े नौ बजे इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई।

सूचना पर सीओ रामनगर गरिमा पंत और प्रभारी निरीक्षक अरूण प्रताप सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामूली कहासुनी के बाद नशे में मारपीट की बात सामने आई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments