Friday, October 16, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSन्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

  • आठ न्याय पंचायतों में हुईं विभिन्न स्पर्धाएं, विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर विकासखंड में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी उपेंद्र सिंह के निर्देशन में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। विकासखंड की आठ न्याय पंचायतों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताएं मेलारायगंज, चौखण्डी, भवानीपुर ददरौली, किंतूर, हमीदनगर, मरकामऊ, बरौलिया और बिरौली न्याय पंचायतों के निर्धारित विद्यालयों में आयोजित की गईं। इनमें खो-खो, कबड्डी, 50, 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़ सहित लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और चक्रक्षेपण जैसी प्रतियोगिताएं कराई गईं।

हमीदनगर में मुश्कीपुर और हमीदनगर की टीमों का दबदबा

न्याय पंचायत हमीदनगर में उच्च प्राथमिक स्तर की कबड्डी के बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय मुश्कीपुर और बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय हमीदनगर की टीम विजेता रही। खो-खो के बालिका वर्ग में भी कंपोजिट विद्यालय हमीदनगर ने जीत दर्ज की। 100 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय जलालाबाद की दिव्या ने बाजी मारी, जबकि लंबी कूद में राजबाबू और मधु ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मरकामऊ में मधवापुर की टीमों ने दर्ज की जीत

न्याय पंचायत मरकामऊ में प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में अनन्या, 100 मीटर में विनीता और 200 मीटर में अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में विकास, 100 मीटर में लोकेश, 200 मीटर में शुभ और 400 मीटर में रितेश विजेता रहे।

कबड्डी के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बालक एवं बालिका वर्ग में मधवापुर की टीमों ने जीत हासिल की। प्राथमिक स्तर की लंबी कूद में बालक वर्ग से कृष्णा और बालिका वर्ग से अनन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को नोडल शिक्षकों, शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक दिलीप तिवारी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

आयोजन को सफल बनाने में नोडल संकुल शिक्षक उदय प्रताप सिंह, दिलावर, श्यामू, सुभाष चंद्र, रेहान अली, सोनेलाल विश्वकर्मा, मोहम्मद इरफान और सौरभ पांडेय का विशेष योगदान रहा। शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों आशुतोष कुमार, अभिषेक सिंह, शिवाजी मिश्रा, रामपाल, सौरभ दीक्षित, खुर्शीद अली, रफी, सुरेंद्र जायसवाल, अमरदीप सिंह, अभिषेक तिवारी, मोहम्मद अली, रामानंद, धर्मराज और अपर्णा श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षकों ने भी सहयोग किया। सामूहिक प्रयासों से प्रतियोगिताएं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments