Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनमाज पढ़ने जा रहे किशोर पर जानलेवा हमला

नमाज पढ़ने जा रहे किशोर पर जानलेवा हमला

  • क्रिकेट खेलते समय हुई कहासुनी की रंजिश में हमले का आरोप, मुकदमा

बाराबंकी। क्रिकेट खेलने के दौरान हुई कहासुनी की रंजिश में दबंगों ने नमाज पढ़ने जा रहे एक किशोर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे पीड़ित का सिर फट गया, इसके अलावा भी शरीर पर कई जगह चोटें पहुंची। शोरशराबा करने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली नगर के गौसिया मस्जिद के निकट पीरबटावन निवासी मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि 25 जून को रात 8.30 बजे उसका 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आयान गौसिया मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान दोपहर में क्रिकेट खेलने को लेकर हुई कहासुनी की रंजिश में पहले से घात लगाए बैठे मोहम्मद कफील, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद वसीक, मोहम्मद अलीम, फरजान एवं बाबूल निवासी बलदा रोड, पीरबटावन गालियां देते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसे पुत्र का सिर फट गया, साथ ही शरीर में अन्य जगह भी चोट पहुंची है। वादी के अनुसार उसके पुत्र ने शोर मचाया तो पास के मोहम्मद अल्फाज, मोहम्मद सूफीयान, उबैदुरहमान आदि आ गए तो आरोपी एलानिया धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments