Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

बाराबंकी: जिलाधिकारी शंशाक त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरकों, मेस, सीसीटीवी कैमरों, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम सहित जेल परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं की सघन जांच की। साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी संबंधित अधिकारियों से ली गई।

निरीक्षण के दौरान कैदियों से मिलने वाले व्यक्तियों की प्रक्रिया व निगरानी व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों के जीवनयापन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

प्रशासन की यह कार्यवाही कारागार की आंतरिक व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और मानवोचित बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments