बाराबंकी। आगामी छठ पूजा के दृष्टिगत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शनिवार को थाना टिकैतनगर क्षेत्रान्तर्गत घाघरा नदी घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को घाट पर साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, वहीं एसपी बाराबंकी ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए।
इस मौके पर क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर जगदीश प्रसाद शुक्ला सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।