Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSमुठभेड़ में दुष्कर्म व हत्या के आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुठभेड़ में दुष्कर्म व हत्या के आरोपी घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बाराबंकी। मसौली पुलिस की त्रिलोकपुर नहर पुलिया के पास दुष्कर्म व हत्या के आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपी राजू वर्मा को भागते हुए घेर लिया। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें राजू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

घायल आरोपी राजू वर्मा को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि राजू पर थाना जहांगीराबाद में पूर्व से दो जघन्य अपराध के मामले दर्ज हैं, जिनमें वह जेल भी जा चुका है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपित फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments