Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, फतेहपुर रेंज में ठेकेदारों...

वैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, फतेहपुर रेंज में ठेकेदारों पर केस दर्ज, मचा हड़कंप

बाराबंकी। क्षेत्रीय वन अधिकारी फतेहपुर के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने सोमवार को अवैध वृक्ष कटान और ढुलान के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई ग्राम खलील नगर, थाना व तहसील फतेहपुर क्षेत्र में की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि निजी स्वामित्व के दो आम के वृक्षों का अवैध कटान और परिवहन किया गया है। इस पर संबंधित ठेकेदारों और आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 और अभिवहन नियमावली 1978 की धारा 3/28 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कटान में शामिल ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।

फतेहपुर वन रेंज के वीट प्रभारी विकास सिंह ने बताया कि खलीलनगर में दो आम के वृक्षों के बिना परमीशन के काटने की सूचना मिली था, जांच करने पर मामला सही पाए जाने पर ठेकेदार सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments