Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeLucknowहेडमास्टर ने बीएसए को ऑफिस में बेल्ट से पीटा, पुलिस ने किया...

हेडमास्टर ने बीएसए को ऑफिस में बेल्ट से पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीतापुर। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अखिलेश कुमार सिंह पर सोमवार को उनके ही कार्यालय में हमला हो गया। प्राथमिक विद्यालय नदवा महमूदाबाद के प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा ने स्पष्टीकरण देने आए बीएसए के कमरे में अचानक बेल्ट से हमला कर दिया। इस दौरान कार्यालय में अफरातफरी मच गई।

कार्यालय कर्मचारियों ने किसी तरह आरोपी को पकड़कर शहर कोतवाली पुलिस के हवाले किया। बीएसए ने मामले की लिखित तहरीर देकर आरोपी शिक्षक पर सरकारी काम में बाधा डालने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है।

बीएसए अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि वे सरकारी कार्य कर रहे थे। उसी समय प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा आए और शिकायतों पर स्पष्टीकरण मांगने लगे। अचानक उन्होंने बेल्ट निकालकर हमला कर दिया। बेल्ट का लोहे का कुंडा लगने से उन्हें चोट भी आई।

बीएसए का कहना है कि आरोपी पहले से योजना बनाकर आया था। उसने मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और कुछ पत्रावलियां भी फाड़ डालीं। बीच-बचाव करने आए लिपिक प्रेम शंकर मौर्य के साथ भी मारपीट की। पूरी घटना कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

वहीं पुलिस हिरासत में प्रधानाध्यापक बृजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उनके स्कूल की एक सहायक शिक्षिका नियमित रूप से अनुपस्थित रहती थी। इस पर बीएसए ने उन्हें स्कूल संभालने के लिए कहा और बाद में उन्हीं पर जांच बैठा दी। इसी को लेकर विवाद हुआ था।

मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले ने कहा कि तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments