Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSश्रीराम वन कुटीर आश्रम में निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का समापन, 3087...

श्रीराम वन कुटीर आश्रम में निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का समापन, 3087 सफल सर्जरी

बाराबंकी। रेठ नदी के तट, सिद्ध संतों की तपस्थली रोगहरण श्री हनुमान जी की छत्रछाया में स्थित श्रीराम वन कुटीर आश्रम, हड़ियाकोल में 28 दिसम्बर से संचालित मानव सेवा के निःशुल्क नेत्र (मोतियाबिंद) ऑपरेशन शिविर का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ।

 

शिविर में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 4456 मरीजों ने ओपीडी में नेत्र परीक्षण कराया, जिनमें से 3087 मरीजों के सफल ऑपरेशन प्रख्यात नेत्र सर्जन डॉ. जैकब प्रभाकर (जालंधर, पंजाब) की 25 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम द्वारा किए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव के निर्देश पर डॉ. डी.के. श्रीवास्तव (डीपीएम), वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी टी.एन. वर्मा सहित अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण कर समापन की घोषणा की।

आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 दिसम्बर से 10 जनवरी तक शिविर की अनुमति दी गई थी। सभी ऑपरेशन मरीजों को 10 जनवरी को विदा किया जाएगा तथा एक माह बाद फॉलोअप के लिए बुलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर निदेशक डॉ. जे.के. छापरवाल (उदयपुर) अपनी 100 सदस्यीय टीम के साथ आश्रम पहुँच चुके हैं, जो 11, 12 एवं 13 जनवरी को हर्निया व हाइड्रोसील के ऑपरेशन करेंगे।

इस अवसर पर रोटरी क्लब बाराबंकी के अध्यक्ष डॉ. राजेश मोहन सहित रोटरीयन उपस्थित रहे और मरीजों के लिए दवाइयाँ उपलब्ध कराईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments