Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजैदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 77 किलो से अधिक अवैध पोस्ता छिलका...

जैदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 77 किलो से अधिक अवैध पोस्ता छिलका बरामद, दो तस्करी के आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए चल रहे अभियान के तहत थाना जैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 77 किलो 610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका का बुरादा तथा घटना में प्रयुक्त दो कारें बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 09 जनवरी 2026 को थाना जैदपुर पुलिस टीम ने आरोपी उस्मान पुत्र मोहम्मद खलील, निवासी ग्राम बंजारन पुरवा, कस्बा व थाना जैदपुर तथा फिरोज पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद हलीम, निवासी पल्हरी, थाना सफदरगंज को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ।

बरामदगी में कुल 77 किलो 610 ग्राम पोस्ता छिलका का बुरादा और तस्करी में प्रयुक्त कार शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना जैदपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े वांछित चाँदबाबू और सलमान की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपी उस्मान के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जबकि फिरोज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कई मामले बाराबंकी और लखनऊ जनपद में दर्ज पाए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने टीम प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह और उनकी टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार, नीरज कुमार, हेड कांस्टेबल गुफरान खान, अनुज सिंह, सुरेंद्र वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments