अपर पुलिस महानिदेशक के आदेश पर सतरिख थाने में आरोपितों पर दर्ज हुआ मुकदमा
बाराबंकी। जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर गोरखपुर के रियल स्टेट कारोबारी से जमीन बेचने के नाम पर एक करोड़ रूपए ठग लिए। कारोबारी ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उसे जान से मार देने की धमकी दी जा रही है। भुक्तभोगी ने अपर पुलिस महानिदेशक से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सतरिख थाने आरोपियेां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गोरखपुर के बेतियाहाता शहर निवासी राजकुमार सिंह पूर्वाचल बिल्डर्स एंड इंफ्रा डेवलपर्स कंपनी के प्रोपराइटर हैं। जमीन खरीदने के लिए कोतवाली नगर अंतर्गत सतरिख नाका निवासी गोल्डेन पेपर डेवलपर्स के डायरेक्टर अतिक राइन व उनके सहयोगी सहाबुद्दीन निवासी गौरव बिहार लखनऊ से राजकुमार ने के मित्र लालेंद्र सिंह के माध्यम से ग्राम पल्हरी व दुल्लीपुर में 93 एकड़ जमीन दिखाया। राजकुमार ने जमीन के कागजात मांगा तो आरोपितों ने फर्जी दस्तावेज की प्रतिलिपि थमा दिया। 23 नवंबर 2022 को आरोपितों ने राजकुमार से 10 लाख की दो चेक के साथ नगद व खाता में 75.20 लाख और लिया। जमीन की एक रजिस्ट्री राजकुमार ने अपने मित्र के नाम कराई जिसके 14 लाख रुपये भी आरोपितों ने हड़प लिया। इस प्रकार कुल 99.20 लाख रुपये हड़पकर लिया। आरोपितों ने 23 नवंबर 2022 को इकरार किया गया कि 93 एकड़ जमीन गोरखपुर-लखनऊ फोन लेन पर है।
इसी बीच काश्तकार राजकुमार ने मिलकर बताया कि वह जमीन उनकी है। काश्तकारों के कहने पर अतिक राइन के दस्तावेज चेक कराए गए तो हकीकत सामने आयी। आरोपित गैंग बनाकर लोगों को फंसाने का कार्य करते है और अपने खाते से काश्तकारों के खाते में पैसा डलवाकर निकलवा लेते है। पीड़ित ने जब अतिक राइन पर रजिस्ट्री का दबाव बनाया तो वह टाल मटोल करने लगा। पीड़ित ने विरोध किया तो अतिक ने कहा कि कुछ काश्तकार है उनसे आपकी सीधी वार्ता कराकर आप बैनामा करा लीजिए। इसके बाद अतिक ने शिवकुमारी देवी और राहुल वर्मा निवासी पल्हरी, नवाबगंज से मिलवाया और फिर एक लाख रुपये लिया। यही नहीं अतिक ने राधेश्याम निवासी क्षत्रसाल मजरे दुल्लीपुर जो गोविंद के मुख्तारेआम हैं उनसे बैनामा कराकर फिर 90 हजार ले लिए, लेकिन कब्जा नहीं दिया। कब्जा के लिए कहने पर आरोपित ने रुपये वापस करने की बात कहते हुए 31 जनवरी 2024 को 85.20 लाख रुपये लेना स्वीकार करते हुए देने का वादा किया। पीड़ित की एक और रजिस्ट्री का भुगतान अतिक ने ले लिया और उसके बदले चेक दिया। रुपये मांगने पर आरोपित हत्या की धमकी देता है। पीड़ित ने अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन, से मामले में शिकायत की, जिसके बाद सतरिख थाना में आरोपितों पर जालसाजी व ठगी का मुकदमा लिखा गया है।